logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

खेत में पिता के लिए खाना ले जा रहे दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत


अकोला -अकोला जिले के तेल्हारा तहसील के मनब्दा गांव में 2 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहे दोनों बच्चों की विद्रूपा नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे गाँव में मातम छा गया है। कहते है नियति के आगे किसी की नहीं चलती। जो बच्चे, खेत में काम कर रहे अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहे थे. वही बच्चे काल का शिकार हो गए. अकोला जिले के मनब्दा गांव में इस घटना से पूरा गांव ही गमगीन हो गया है। घटना वाले दिन गांव में रहने वाले संतोष सुरडकर अपने खेत में काम कर रहे थे. संतोष की पत्नी ने अपने बेटे ऋषि के साथ संतोष के लिए खाना भिजवाया था. ऋषि अपने साथ अपने दोस्त सागर को भी साथ में लेकर गया। लेकिन दोनों खाना लेकर पहुँचते उससे पहले ही रास्ते में वो विद्रुपा नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। देर होने पर जब ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की तो दोनों का शव नदी में मिला। इस घटना से गांव में मातम छा गया है।