logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोला तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल


अकोला: अकोला जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मुर्तिजापुर तहसील में दलंबी कोलंबी के पास एक कार की टक्कर में एक दोपहिया वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। तीसरी घटना में, अकोट तहसील के कोलविहिर के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से एक दोपहिया वाहन चालक की मौत हो गई।

मुर्तिजापुर से अकोला की ओर जा रहे एक दोपहिया वाहन को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में शेगांव के शकील नामक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार के साथ मौजूद उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर डालंबी कोलंबी के पास हुई। 

उमरा में अवैध रूप से रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने महावितरण संचालक किशोर रामदास खरबड़े के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में किशोर खरबड़े की मौत हो गई. यह घटना कोलविहिर में घटी.

गांव के कुछ युवकों ने ट्रैक्टर का पीछा कर उसे पकड़ लिया. घायल बाइक सवार को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। इस समय चिकित्सा अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।