logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: हमसफर ट्रेन के दो और गोंडवाना के चार राउंड किए गए रद्द


अकोला: आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है, इस काम के लिए पलवल-मथुरा के बीच नॉन इंटरलॉकिंग काम के लिए कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. अकोला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि इसमें अकोला होकर चलने वाली दो ट्रेनें जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस शामिल हैं.

रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 12751 नांदेड़-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस को 26 जनवरी और 2 फरवरी को प्रस्थान स्टेशन से रद्द कर दिया गया है। 12752 जम्मूतवी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस 28 जनवरी और 4 फरवरी को प्रस्थान स्टेशन से ही रद्द कर दी गई है।

साथ ही 12405 भुसावल हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 28 व 30 जनवरी तथा 4 व 6 फरवरी को प्रस्थान स्टेशन से नहीं चलेगी। 13406 हज़रत निज़ामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस 26 और 28 जनवरी और 2 और 4 फरवरी को प्रस्थान स्टेशन से रद्द कर दी गई है।