logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

अमोल मिटकरी को लेकर कृषि मंत्री के 24 घंटे के भीतर दो बयान,पहले कहां वो हमारे संपर्क में है फिर बोले उनका दिमाग ख़राब है


अकोला-विधान परिषद सदस्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता अमोल मिटकरी का वो बयान जिसमे उन्होंने शिंदे गुट के 12 विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी.इस दिनों ख़ासा चर्चा में है.शिंदे गुट के प्रमुख नेता और कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार इन दिनों विदर्भ के दौरे पर है.गुरुवार और शुक्रवार को वो अकोला में थे.इस दौरे के दौरान सत्तार ने 24 घंटे के भीतर दो बयान देकर मिटकरी पर निशाना साधा गुरुवार रात सत्तार ने कहा कि हमारे 12 विधायक नहीं बल्कि मिटकरी खुद उनके संपर्क में है इसलिए पहले वो बताये की वो कब हमारे पाले में आ रहे है.इसकी अगली ही सुबह सत्तार फिर मीडिया के कैमरों के सामने थे.उनसे मिटकरी के इसी बयान से जुड़ा सवाल पूछा गया जिस पर वो झल्ला गए और बोले वो ( मिटकरी) का दिमाग फिर गया है उसे अच्छे अस्पताल में ले जाकर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। तब पता चलेगा की उनमे कौन सा फॉल्ट है.  

चार से पांच दिनों में किसानों को मिलेगी खुश ख़बर 

विदर्भ के अपने दौरे के तहत कृषि मंत्री अलग-अलग जिलों के दौरे पर है और किसानों से मिल रहे है.अकोला में कृषि मंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि की वजह से किसानों की लाखो हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है.कृषि मंत्री ने नुकसान ग्रस्त किसानों की लिस्ट तैयार होने में हुई देरी को लेकर खेद जताते हुए आने वाले चार से पांच दिनों के भीतर खुश ख़बर मिलने की उम्मीद जताई।