logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: ऊबाठा युवा सेना महिला पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा, विधायक नितिन देशमुख पर अपमान करने का लगाया आरोप


अकोला: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के महिला संगठन की शाखा युवा सेना की जिला युवा अधिकारी खुशी भटकर ने सरकारी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने जिला अधिकारी पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी विधायक नितिन देशमुख द्वारा उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के कारण पद वह इस्तीफा दे रही हैं.

युवा सेना की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनश्री कोलगे 29 अगस्त को समीक्षा के लिए अकोला पहुंची थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि शासकीय विश्राम गृह में वह महिला सेना की ओर से उनका स्वागत करने आये तो विधायक नितिन देशमुख ने मुझे रोका और कहा कि तुम्हारे पिता दूसरी पार्टी से हैं और उद्धव सेना की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि देशमुख ने मेरे सहयोगियों के सामने ऐसा कहकर मेरा अपमान किया।

भटकर ने स्पष्ट किया कि वह आत्मसम्मान के कारण पद से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने धनश्री कोलगे को लिखे अपने इस्तीफे में यह भी कहा कि वह जानती हैं कि विधायक ने सबके सामने एक आरोपी की तरह व्यवहार किया. मुझे नहीं पता था कि शिवसेना विधायकों के भरोसे चलती है, आप इस जगह पर मौजूद थीं.

उन्होंने कहा कि मैं स्वाभिमानी हूं और आगे बढ़ने के लिए जीहुजूरी स्वीकार नहीं करती। राजनीति मेरा व्यवसाय नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं बाला साहेब और उद्धवजी के सामाजिक और विचारों को आत्मसात करने के लिए आपके साथ आई हूं। लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि सेना तानाशाही की ओर जा रही है.”