logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

बेहिसाब संपत्ति मामला- एसीबी ने विधायक नितिन देशमुख के संपत्ति का मांगा विवरण


अकोला: उद्धव ठाकरे गुट के विधायक नितिन देशमुख की मुश्किल आने वाले दिनों में बढ़ती दिखाई दे सकती है.अकोला की बालापुर सीट से विधायक नितिन देशमुख फ़िलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो के जाँच के दायरे में है.जानकारी हाँथ लगी है की एसीबी ने देशमुख से उनकी सम्पत्ति का विवरण माँगा है.देशमुख पर बेहिसाब संपत्ति के मामले की शिकायत की जाँच एसीबी द्वारा की जा रही है इसी के सिलसिले में अपना बयान दर्ज करने वो अमरावती स्थित एसीबी के दफ़्तर में पहुँचे थे.अब एसीबी की अमरावती यूनिट ने पातुर तहसीलदार को पत्र लिखकर विधायक नितिन देशमुख और उनके परिवार के लोगों से जुडी संपत्ति का विवरण माँगा है.देशमुख ने 17 जनवरी को एसीबी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया था.देशमुख की पत्नी,बच्चों,भाई,बहन के नाम पर दर्ज प्लाट,खेती,घर इत्यादि की जानकारी एसीबी ने तहसीलदार के मार्फ़त मांगी है.देशमुख का मूल गांव जिले का ही सस्ती है.एसीबी द्वारा मांगे गए सम्पत्ति के विवरण पर देशमुख ने कहा है की उनके बारे की गई शिकायत के मुताबिक उनके पास मुंबई,पुणे में संपत्ति है इसलिए सिर्फ पातुर की ही क्यों मेरी सभी सम्पत्तियों की जाँच कराई जाये।