logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: श्री जागेश्वर अम्बिका संस्थान की खुदाई में मिली भूमिगत सुरंग, देखने उमड़ी लोगों की भीड़


अकोला: पुराने अकोला शहर में वर्ष 1619 में स्थापित श्री जागेश्वर अंबिका संस्थान की खुदाई में 25 फीट गहरा भूमिगत सुरंग या ग्रामीण इलाकों में अनाज भंडारण करने का स्थान मिला है। इस सुरंग को देखने के लिए इलाके के नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

यह प्राचीन मंदिर पत्थर से निर्मित है। वर्ष 1619 के इस मंदिर के बगल में एक नए हॉल का निर्माण शुरू किया गया। यह मंदिर जय हिंद चौक की ओर जाने वाली सड़क के अंदर स्थित है।

शिवकालीन यह मंदिर काले पत्थरों से निर्मित है। कुछ वर्ष पहले नये न्यासी बोर्ड का गठन किया गया है और मूल मंदिर के बगल के टिनशेड को तोड़कर वहां एक बड़ा हॉल बनाया जा रहा है। इसके लिए 20 दिसंबर को खुदाई की गई थी। 

मुख्य द्वार के पास भीतरी हिस्से में गड्ढा खोदने का काम शुरू हुआ। यहां एक छोटी सी सुरंग मिली है। इसके बाद दोपहर में सुरंग में पत्थर डालने और उसे बुझाने का काम शुरू हुआ।