logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला में हेयर कटिंग संचालक की अनोखी पहल, उंगली पर स्याही दिखाओ, फ्री कटिंग पाओ!


अकोला: अकोला में एक दुकानदार ने स्याही दिखाओ और फ्री में हेयर कटिंग पाओ जैसे मुहीम की शुरूआत की है। इस वजह से अनंत कोलकर के सलून में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। कई लोग मतदान के कर्तव्य को पूरा कर उनकी दुकान पर पहुँच रहे हैं।  

लोकसभा चुनाव का पहला चरण खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र में पहले चरण में वोटिंग प्रतिशत कम रहा। आज शुक्रवार 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। एक ओर जहा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया  जा रहा है। वहीं, अब आम नागरिक भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। 

ऐसे ही अकोला में एक हेयर सैलून के संचालक ने 'उंगली पर स्याही दिखाओ, फ्री कटिंग करो' नाम से एक अभियान शुरू किया है। जिसको नागरिकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।