logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, गांव में सक्रीय है बंदरों का गिरोह, घरों में घुस पहुंचा रहे नुकसान


अकोला: अकोला राजस्व मंडल के कांशिवनी गांव में बंदरों का एक गिरोह सक्रिय है. बंदरों का यह गिरोह लोगों के घर से सामान चुरा रहे हैं और नष्ट कर रहे हैं. लोगों में अब इन बंदरों को लेकर भय का माहौल है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि संबंधित विभाग को संज्ञान लेकर उक्त बंदर गिरोह से निपटना चाहिए अन्यथा वह आंदोलन करेंगे.

अकोला तहसील के कांशिवनी गांव के किसानों और खेत मजदूरों को पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। कांशिवनी में किसानों को अपनी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए दिन-रात जागकर पहरा देना पड़ता है. 

इसके अलावा अब बंदरों के झुंड भी इस गांव में आ रहे हैं और जब मन करता है, तब नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए, किसानों और खेतिहर मजदूरों को अपना काम छोड़ना पड़ता है और बंदरों के गिरोह को गाँव से बाहर निकालने के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही रबी सीजन की फसलों को रोही, जंगली सूअर, हिरण के झुंड भी फसलों को बचाने के लिए भी उन्हें जूझना पड़ रहा हैं. ग्रामीण इस नुकसान से बचने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को संज्ञान लेकर गांव में हुडदंग मचा रहे बंदरों से निपटना की मांग करते हुए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है.