logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पूर्णा नदी तल सूखने से आठ गांवों में जल संकट, धामणा परियोजना से पानी छोड़ने की मांग


अकोला: पिछले कुछ दिनों से पूर्णा नदी का तल सूखने से बोरगांव वैराले में पशुओं के लिए पीने के पानी समेत सिंचाई की समस्या गंभीर हो गयी है. बोरगांव वैराले ग्राम पंचायत के उपसरपंच राजेश्वर वैराले ने लोकसभा अभियान प्रमुख अनुप धोत्रे को एक ज्ञापन सौंपकर नेर धामना परियोजना से पानीछोड़े जाने की मांग की है। उपसरपंच वैराले ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर वह ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

इस वर्ष कम मात्रा में बारिश होने के कारण सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बोरगांव वैराले के निकट धामना परियोजना में पानी के अवरुद्ध होने के कारण पूर्णा नदी का तल पूरी तरह से सूख गया है।

क्षेत्र के बोरगांव वैराले, सोनाला, अंदुरा, हटा, नागद, सगाड, दगधखेड, मोखा के सैकड़ों किसान खरीफ और रबी की फसल को बचाने के लिए पूर्णा नदी से पानी पंप कर रहे थे। लेकिन हर साल मार्च महीने तक बहने वाली पूर्णा नदी नवंबर में ही सूख गई है। 

नेर-धामना बैरेज में पानी के अवरुद्ध होने के कारण पूर्णा तालाब सूख गया है और जानवरों के लिए पीने के पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। पशुओं के लिए पानी नहीं होने से मवेशी अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं, तहसील के 10 गांव के खेत पूरी तरह से पूर्णा जल पर निर्भर हैं। लेकिन पानी के अभाव में पूरी फसल सूख गयी है।