logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

कब मिलेगा सोयाबीन का 25 प्रतिशत फसल बीमा लाभ? किसानों का सवाल


अकोला: पिछले साल प्रकृति की मार के कारण बड़े पैमाने पर खरीफ की फसल को नुकसान हुआ था। इस नुकसान का मुआवजा किसानों को देने की घोषणा की गई। सोयाबीन पर 25 प्रतिशत फसल बीमा लाभ का वादा किया गया। लेकिन अभी तक यह लाभ कई किसानों को नहीं मिल पाने से ऐसा लगता है कि किसानों का मजाक उड़ाया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों का ऐसा रवैया है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

अकोला तहसील में केलीवेली, काटी पाटी, धारेल, गिरजापूर के किसानों ने पिछले साल उड़द, सोयाबीन, अरहर, कपास आदि जैसी फसलें बोई थीं। इन फसलों के लिए किसानों ने प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। प्राकृतिक आपदाओं के कारण इस फसल को भारी नुकसान हुआ। इन फसलों पर किसानों द्वारा किया गया खर्च भी नहीं निकल पाने के कारण उनके कर्जदार होने की नौबत आ गई।

इस नुकसान का सर्वेक्षण फसल बीमा कंपनी द्वारा किया गया था। घोषणा की गई कि किसानों को सोयाबीन की फसल का 25% लाभ दिया जाएगा। लेकिन कुछ ही किसानों को यह लाभ मिला, कई किसान अभी भी इस लाभ से वंचित हैं। साथ ही किसानों का आरोप है कि फसल बीमा कंपनियां मूंग और उडद की फसल का लाभ देने में आनाकानी कर रही हैं।