logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला में क्यों चौंक गए बस यात्री? बस सफर करता देख …


अकोला: जिला परिषद की सीईओ बी वैषणवी ने आम नागरिकों के साथ बस में सफर किया। सीईओ बी वैष्णवी को बस में देखकर कई लोग चौंक गए।

लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए वी वैष्णवी ने बस में सफर कर मतदाताओं को जागरूक किया। बस में यात्रियों से बातचीत करते हुए उन्होंने मतदान के महत्व के बारे में समझाया।

लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में विभिन्न गतिविधियों के तहत मतदाताओं के बीच जनजागरूकता पैदा की जा रही है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप पहल की नोडल अधिकारी बी वैष्णवी ने शहर के टावर चौक स्थित पुराने बस स्टेशन का दौरा किया।

वह यात्रियों से खचाखच भरी एसटी बस में गई और यात्रियों को मतदान के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने की अपील की।