logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

श्री राजेश्वर मंदिर के विकास के लिए मुहैया कराएंगे फंड - अजित पवार


अकोला: जिला वार्षिक योजना (सामान्य) 2024 के अंतर्गत 'वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग' के माध्यम से उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में वित्त मंत्री अजीत पवार ने आश्वासन दिया कि श्री राजेश्वर मंदिर के विकास के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में महत्वपूर्ण और अधिक विकास कार्यों को पूरा करने के लिए जिला वार्षिक सामान्य योजना के ढांचे में आवश्यक धन उपलब्ध कराया जाएगा।

पवार ने कहा कि जिले में आवश्यक विकास कार्यों के लिए निधि की कमी नहीं होगी. उसके लिए प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया तेजी से पूरी कर विभिन्न विभागों को कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया.

जिला संरक्षक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के साथ विधायक रणधीर सावरकर, विधायक अमोल मिटकारी, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता अधाऊ, जिला कलेक्टर अजीत कुंभार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी वैष्णवी, नगर निगम आयुक्त कविता द्विवेदी, जिला योजना अधिकारी गिरीश शास्त्री आदि विभागाध्यक्ष सभागार में उपस्थित थे।