logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: छह माह में ही मुख्य सड़क की नाली का स्लैब टूटा, पेवर्स उखड़ गये


अकोला: अकोट फेल वार्ड नंबर 2 में दामाणी अस्पताल से अकोट फेल पुलिस स्टेशन तक मुख्य सड़क पर पेवर्स और नाली का काम छह महीने पहले किया गया था। लेकिन, छह माह के अंदर ही नाले पर लगा स्लैब टूट गया और पेवर्स भी उखड़ गये, जिससे काम की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। 

अकोला शहर में निर्माण में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ मची है. घटिया काम कर जनता का पैसा लूटते हुए वरिष्ठ अधिकारी यह सब देखते रहते हैं। लेकिन कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

यह बहुत ही गंभीर मामला है. इस गंभीर मामले को ध्यान में रखते हुए नागरिकों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, सतर्कता एवं गुणवत्ता नियंत्रण मंडल अमरावती के अधीक्षण अभियंता से जांच कर जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल निलंबित करने और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।