logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: शराब बंदी करने के लिए मुर्तिजापुर में महिलाओं ने खोला मोर्चा


अकोला: मुर्तिजापुर तहसील के ग्रामीण इलाकों में अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है और युवा पीढ़ी विभिन्न व्यसनों का शिकार हो रही है। नशे की लत के कारण कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है और दुनिया खत्म हो जाती है।

मुर्तिजापुर की महिलाओं ने उपमंडल अधिकारी और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग को एक निवेदन देकर शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। नशे की लत में बर्बाद युवा अब अपने माता-पिता पर हाथ उठा रहे हैं इसी के चलते महिलाओं शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब, गुटखा, वर्ली, मटका, जुआ जैसे तमाम तरह के अवैध धंधे खुलेआम चल रहे हैं। इसके कारण छोटे बच्चे, छात्र और युवा नशे के आदी हो रहे हैं। परिवारों में बहुत कलह बढ़ती जा रही है। गांव का सामाजिक सौहार्द एवं शांति खतरे में है। यहां अवैध तरीके से घर पर शराब की पेटियां पहुंचाई जाती हैं।

समूह ग्राम पंचायतों ने समशेरपुर, खरब धोरे और जीतापुर नकट में ग्राम सभा में एक ज्ञापन दे नाबालिगों, युवाओं और पुरुषों द्वारा शराब के सेवन पर रोक लगाने की अर्जी की है। शराबबंदी को लेकर मुर्तिजापुर उपमंडल अधिकारी कार्यालय, उपमंडल पुलिस अधिकारी, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग कार्यालय में इन्होंने निवेदन दिया है। जिसमें देशी व देहाती शराब की बिक्री बंद करने की मांग की गई है।

सरपंच मीना संजय वानखड़े के नेतृत्व में उपसरपंच उज्वला विष्णुदास खोत, सदस्य मीना गणेश थोप, दीपाली विद्यासागर अटोले, पूजा राहुल नाइक, आरती दिनेश उमाले, बाबाराव आनंद वानखड़े आदि के मार्गदर्शन में यह ज्ञापन दिया गया।