logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: अल्पसंख्यक समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर करें कार्य: प्यारे जिया खान


अकोला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अल्पसंख्यक समाज के शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए प्रस्तुत 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यांक आयोग के अध्यक्ष प्यारे जिया खान की अध्यक्षता में अकोला जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से अल्पसंख्यक समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

शासकीय शालाओं की स्थिति बेहतर हो 

बैठक में प्यारे जिया खान ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग प्रधानमंत्री के 15-सूत्रीय कार्यक्रम की प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि अल्पसंख्यक समाज की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए शासकीय शालाओं की स्थिति बेहतर बनाई जाए। उन्होंने कहा, “शिक्षा ही किसी देश के विकास का आधार है। शालाएं शिक्षा का मंदिर हैं और यहां किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।”

स्कूलों में छात्रों को मिले अच्छा माहौल 

प्यारे जिया खान ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग इस बात पर विशेष ध्यान दे कि शालाओं में छात्र सुरक्षित और अच्छे माहौल में शिक्षा प्राप्त करें। इसके साथ ही, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि आयोग को प्राप्त शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अजित कुंभार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी वैष्णवी बी, मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने, और जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह उपस्थित थे। प्यारे जिया खान ने समाज के सभी वर्गों के विकास पर जोर दिया और कहा कि अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रमों का क्रियान्वयन गंभीरता से किया जाएगा।

अल्पसंख्यक समाज की शिक्षा-रोजगार प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि अल्पसंख्यक समाज के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाए। बैठक में सभी संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि वे अल्पसंख्यांक समाज के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करें। 

देखें वीडियो: