logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट का विश्वव्यापी विस्तार


अकोला: पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट को केवल दो तरह की ही नौकरियों के लिए माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है वो 40 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। आईसीएआई बोर्ड ऑफ स्टडीज के अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट की दुनिया भर में मांग है। भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट को मालदीव, सिंगापुर और ढाका समेत कई देशों में मान्यता मिल रही है।

बोर्ड ऑफ स्टडीज आईसीएआई छात्रों को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और ऐसी शैक्षिक सामग्री तैयार कर रहा है जो छात्रों के लिए याद रखने में आसान हो ताकि छात्र पहले प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये गलत धारणा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल एक अमीर परिवार का व्यक्ति होता है और एक रिक्शा चालक की बेटी, अकोला में एक सब्जी विक्रेता की बेटी ने भी सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

अकाउंटेंसी छात्रों के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज की शैक्षिक नीति के अनुसार, शैक्षिक सामग्री बार-बार बदल रही है और इससे छात्रों को लाभ हो रहा है। बोर्ड ऑफ स्टडीज आयसीएआय के चेअरमन डॉ. राजकुमार अडुकिया ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। 

उन्होंने कहा कि सीए ब्रांच के विद्यार्थियों का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीए सुमित अलीमचंदानी, सचिव सीए हिरेन जोगी, सीए रमेश चौधरी शामिल हुए।