logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या, चाकू से रेता अपना ही गला


अकोला: खामगांव के एनिकट रोड इलाके में आज सुबह एक युवक द्वारा मानसिक तनाव के कारण अपना गला काटकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. मृतक का नाम आकाश प्रमोद खाकरे (28) है.

आकाश ने कल रात लिविंग रूम में चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने उसका कमरा खोला तो घटना की जानकारी हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।

खामगांव शहर के अनिकेत इलाके का युवक आकाश प्रमोद खाकरे पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। इसी बीच बीती रात वह अपने कमरे में गया और धारदार चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया और अत्याधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

खाकरे परिवार एनिकट रोड इलाके में अरविंद सरोदे के मकान में किराए पर रहता है। परिजनों का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण आकाश ने आत्महत्या की है।

घटना की जानकारी मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। इस मामले में मृतक के चाचा अजय खाकरे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।