logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जिला परिषद ने महिलाओं के लिए आयोजित किया कैंसर जाँच अभियान


अकोला: जिला परिषद, जिला सामान्य अस्पताल और आईएमआई द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की गैर-संचारी रोगों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच के लिए जागरूकता अभियान बुधवार 3 जनवरी से शुरू किया गया। जिला स्तरीय अभियान का उद्घाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्हेरी सराप में वंचित बहुजन अगाड़ी की राष्ट्रीय नेता प्रोफेसर अंजलि अंबेडकर ने किया।

वंचित बहुजन अघाड़ी की राष्ट्रीय नेता प्रो अंजलि अंबेडकर ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अपील की. आज के तनावपूर्ण समय में जीवन बहुत तनावपूर्ण हो गया है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अकोला जिप अध्यक्ष संगीता अढाऊ, स्वास्थ्य सभापति माया नाइक, समाज कल्याण सभापति रिजवाना परवीन शेख मुख्तार, कृषि एवं पशुपालन सभापति योगिता रोकड़े, स्वास्थ्य समिति सदस्य गोपाल भाटकर वंचित बहुजन अघाड़ी के पदाधिकारी उपस्थित थे.

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं जागरूकता अभियान 3 जनवरी से 22 जनवरी के बीच प्राथमिक उपकेंद्र स्तर पर चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिला परिषद के सेस फंड से योजना बनाकर इस कैंसर को लेकर जन जागरूकता परीक्षण कराने का निर्णय लिया है.