logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

शेगाँव-खामगाँव राजमार्ग पर दुर्घटना का मामला दर्ज; जांच जारी है: गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर


मुंबई: गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) पंकज भोयर ने कहा कि शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर 2 अप्रैल, 2025 को हुई दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। विधानसभा सदस्य नाना पटोले ने शेगाँव-खामगाँव राजमार्ग पर हुई दुर्घटना के संबंध में विधानसभा में लक्षवेधी के दौरान इस बारे प्रश्न पूछा था। 

शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर एक एसटी बस, एक बोलेरो वाहन और एक लक्जरी ट्रैवल बस के बीच हुई दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें से चार बोलेरो वाहन में और दो लक्जरी ट्रैवल बस में थे। एसटी बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए।

राज्य मंत्री भोयर ने कहा, “इस दुर्घटना मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दुर्घटना में शामिल तीनों वाहनों की जांच उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बुलढाणा द्वारा की जा रही है।” राज्य मंत्री भोयर ने यह भी कहा कि इस राजमार्ग पर दुर्घटना स्थलों पर रैम्बलर और गति सीमा बोर्ड लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं।