logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अचानक हिलने लगी धरती, डरकर घरों से भागे लोग; रात में क्या हुआ ऐसा?


चंद्रपुर: जिले में रविवार रात को एक अजीब घटना घटी। जहां बिना भूकंप आए कई इलाकों में अचानक घर और उसमें रखे सामान हिलने लगे। इस घटना से लोग बुरी तरह डर गए और सब छोड़कर बाहर भाग निकले। रात 9.45 से 10 बजे के दौरान बाबुपेठ, लालपेठ और नांदगांव इलाके में धरती हिलने यह घटना हुई। पहले लोगों को लगा की कोयला ब्लास्ट से यह हुआ होगा, लेकिन उस कोल क्षेत्र के प्रबंधन ने इससे इनकार किया। इसके बाद इन इलाको में अलग-अलग तरह की बातें शुरू हो गई है। 

भूस्ख्लन से होने की संभावना 

चंद्रपुर के भौगोलिक जानकार प्रोफेसर सुरेश चोपने ने बताया कि, जमीन हिलने की शिकायत कई नागरिकों ने की है। बंद पड़े अंडरग्राउंड खदान के भीतर भूस्खलन होने से ऐसा हो सकता है। खुली और भूमिगत कोयला खदान से जमीन धंसने, दरारे पड़ने की घटना हो रही है। पिछले कुछ सालों में भूमिगत खदान को रेत से पूरी तरह नहीं भरना और उसे खुला छोड़ देना कुछ ऐसे कारण है जिससे वहां पानी पहुंच जाता है और यह छोटे भूकंप का कारण बन जाता है। प्रोफेसर चोपने ने बताया कि, “ऐसी जगहों पर आगे बरसात में जमीन धंसने, दरारें पड़ने की घटना हो सकती है, ऐसे में प्रशासन और कोल फील्ड प्रबंधन को ऐसे स्थान को ढूंढकर तुरंत तत्कालिक उपाय करने चाहिए।”

प्रशसन ने शुरू की खोजबीन

उत्तराखंड के जोशीमठ में आये आपदा से पूरा देश चिंतित है। वहीं चंद्रपुर में अचानक धरती हिलने से नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। हालांकि घरों में कंपन आने के कारणों की पड़ताल प्रशासन ने शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशासन के पास भी इसका जवाब नहीं है कि घर क्यों हिल रहे थे। उन्होंने नागरिकों से न घबराने की अपील की है।