logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: फ्लैट में मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मची खलबली


चंद्रपुर: वाणी-घुग्गुस मार्ग स्थित शिव मंदिर के पास स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के एक कमरे में 24 वर्षीय महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार  29 मई सुबह करीब 10.30 बजे यह घटना प्रकाश में आई। अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिन पहले युवती की हत्या की गई है। कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। जहां युवती का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवती के पास दो नाम आरोही वैभव बारस्कर (24) और आरोही वानखेड़े के आधार कार्ड मिले हैं। दो नामों वाले आधार कार्ड मिलने से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस सिच में पड़ गई है कि, युवती का असली नाम कौन सा है। कौन सा आधार कार्ड मइके का है कौन-सा ससुराल पक्ष का? वहीं युवती के परिजनों के आने के बाद ही यह सब स्पष्ट हो पाएगा।  

जांच में पता चला है कि, युवती वर्धा जिले के समुद्रपुर तहसील के नंबी गांव की रहने वाली है। युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से आकस्मिक मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को ग्रामीण अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।