logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

पंचतत्व में विलीन हुए बालू धानोरकर, बड़े बेटे मानस ने दी मुखाग्नि


चंद्रपुर: राज्य में कांग्रेस के इकलौते सांसद रहे बालू धानोरकर (Balu Dhanorkar) पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार सुबह वणी-वरोरा बायपास मार्ग स्थित मोक्षधाम का अंतिम संस्कार किया गया। बालू के बड़े बेटे मानस ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके पहले दिवंगत सांसद को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर (Guard of Honer) भी दिया गया। अंतिम संस्कार में कांग्रेस पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

ज्ञात हो कि, धानोरकर का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि, लगातर उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं मंगलवार तड़के ढाई बजे उनका निधन हो गया। बीते 26 मई को धानोरकर का नागपुर के इक निजी अस्पताल में किडनी स्टोन का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत 

अपने चाहते नेता की मौत की खबर सुन जिले में शोक की लहर थी। वहीं जब आज जब अंतिम संस्कार के लिए उन्हें ले जाया गया तो उस दौरान हजारो की संख्या में लोग और उनके चाहने वाले अपने नेता का अंतिम दर्शन करने के लिए सडको पर मौजूद दिखे। धानोरकर के निजी निवास स्थान से लेकर शमशान घाट तक हजारों की संख्या में लोग अंतिम सफर में शामिल हुए। वहीं शमसाम घाट पर लोगों की संख्या इतनी रही की पुलिस को उन्हें काबू करने में काफी मशक्क्त का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद दिखी। 

इस दौरान ये नेता रहे मौजूद 

इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, भाजप प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे, काँग्रेसचे प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, केंद्रीय नागरी आयोगाचे अध्यक्ष हंसराज अहीर, काँग्रेसचे ज्येष्ठ नेते मुकुल वासनिक, बाळासाहेब थोरात, सांसद विनायक राऊत, अनिल देशमुख, पूर्व विधायक डॉ. सुनील देशमुख, विधायक विजय वडेट्टीवार सहित यशोमतीताई ठाकूर, किशोर जोरगेवार, सुभाष धोटे, पूर्व सांसद नरेश पुगलिया, संजीवरेड्डी बोदकुरवार उपस्थित रहे।