logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर शहर में भूस्खलन, घर में हुआ 20 फिट का गड्ढा


चंद्रपुर: शहर के रय्यतवारी कोलियरी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कोयला खदानों से घिरे इस इलाके में शिवांकर के घर में 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है. घर के सदस्य दो दिन बाद गांव से घर आये तो दरवाजा खोलते ही घर की महिला सीधे 20 फीट गड्ढे में गिर गयी. अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सीढ़ी लगाकर किसी तरह महिला को बाहर निकाला गया.

प्रारंभिक जानकारी है कि चंद्रपुर शहर-जिले में पिछले दस दिनों से हो रही भारी बारिश और कोयला खनन के कारण जमीन खोखली होने के कारण यह घटना हुई है. पुलिस और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना की आगे की जांच जारी है।

 26 अगस्त 2022 को इसी तरह की एक घटना में चंद्रपुर जिले के औद्योगिक शहर घुग्गस के अमराई वार्ड में हुई थी। जहां एक घर में 70 फीट गहरा गड्डा हो गया था। कोयला निकालने से खोखली हो चुकी भूमि में दोबारा रेत ठीक से नहीं भर पाने के कारण भूमि में गड्ढे बन जाते हैं। अब सबकी निगाहें वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के विशेषज्ञों की कार्रवाई पर टिकी हैं.