logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कपड़े के तीन मंजिला शोरूम में लगी भीषण आग, शोरूम जलकर खाक


चंद्रपुर: जिले के बल्लारपुर शहर के पुरानी बस्ती में बने तीन मंजिला कपड़े के शोरूम में बीती रात करीब डेढ़ बजे भीषण आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग तीन मंजिला इमारत में फैल गई, पुरानी बस्ती परिसर में मोतीलाल प्रभुलाल मालू नामक कपड़े का बड़ा शोरूम है, ये शहर के सबसे पुराने कपड़ा व्यवसायी है, सात महीने पहले ही मालू परिवार की ओर से अपनी दुकान का नुतानिकरण कर  तीन मंजिला शोरूम बनाया था, लेकिन इस भीषण आग में सबकुछ जलकर खाक हो गया, कपड़ों का स्टॉक , फर्नीचर सब खाक होने के कारण करोडों का नुकसान हो गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने की शुरुआत ग्राउंड फ्लोवर से हुई और देखते ही देखते आग तीसरी मंजिल तक पहुच गई, आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिलते ही बल्लारपुर नगर पालिका और आस पास के शहरों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुची और आग बुझाने में जुट गई, करीब , 25 से भी ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदत से करीब 8 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की भीषणता को देखते हुए बल्लारपुर नगर पालिका के अलावा, चंद्रपुर सीटीपीएस, बल्लारपुर पेपर मिल, अल्ट्राटेक सीमेंट, अम्बुजा सीमेंट, राजुरा नगर पालिका, पोम्भूर्णा नगर पालिका आदि जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है, लेकिन शॉर्टसर्किट के कारण आग लगने का प्राथमिक अंदेशा जताया जा रहा है, बल्लारपुर पुलिस जांच में जुटी है।