logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तेंदूए के दो दांतों के साथ आरोपी गिरफ्तार


चंद्रपुर: 10 फरवरी को एलसीबी के नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार को गोपनीय जानकारी मिली कि बेनार चौक से मल्लेलवार देशी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति बाघ के दांत बेचने के नीयत से घुम रहा है. इस सूचना पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी, संरक्षण एवं अतिक्रमण निर्मूलन चंद्रपुर वनविभाग के आर.डी. घोरूडे एवं उनकी टीम  को सूचित किया गया और सूचना के आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक बोबडे एवं सहायक पुलिस निरीक्षक भोयर के नेतृत्व में दो टीम तैयार की गई.

बेनार चौक मल्लेलवार देशी शराब दुकान के पास मौजूद लालपेठ कॉलरी क्र. 3 रेलवे लाईन परिसर निवासी प्रवीण नरसय्या बोडू 34 को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पतलून की जेब से एक प्लॉस्टिक थैली में वनप्राणी के दो दांत मिले. पुलिस टीम के साथ मौजूद वनपरिक्षेत्र अधिकारी घोरूडे ने दांतों का निरीक्षण कर बताया कि यह दांत तेंदूए के है. दोनों दांत पंचों के समक्ष सबूत के तौर पर जब्त किये गए और आरोपी पर वनकानून  के तहत मामला दर्ज किया है.

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी, अप्पर पुलिस अधीक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा के सहायक  पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोबडे, स.पु.नि. मंगेश भोयर, वनपरिक्षेत्र अधिकारी घोरूडे, पु.हवा. धनराज करकाडे, प्रमोद डंबारे, नापुका. संतोष येलपुलवार, दिनेश आरडे, पु.का. नरेश डाहुले, गोपाल आतकुलवार, रवींद्र पंधरे, प्रांजल झिलपे, कुंदन बावरी, नितीन रायपुरे, वनविभाग की टीम ने की. आमले की जांच वनविभाग चंद्रपुर द्वारा की जा रही है.