logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भारी बारिश को देखते कल सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद


चंद्रपुर: मौसम विभाग ने गुरुवार 27 जुलाई को जिले में मूसलाधर बारिश की आशंका जताई है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी ने सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। इससे अगर कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है तो कोई अप्रिय घटना न हो। वहीं इस दौरान कोई आपातकालीन स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने संपर्क नंबर भी जारी किये हैं। 

ज्ञात हो कि, जुलाई महीने में जिले के अंदर जोरदार बारिश हुई है। वहीं बुधवार को भी जिले के कई तहसीलों में मूसलधार बारिश हुई, इस कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति दिखाई पड़ चुकी है। कई तालुका भारी बारिश की चपेट में आ गए थे और कई सड़कें जलमग्न हो गई थीं और कई गांव बाढ़ से घिरे हुए थे। इसी को देखते हुए यह निर्णय जिलाधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया है। हालांकि, इस दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी और सभी आवासीय विद्यालय नियमित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे।