logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: आरटीओ निरीक्षक पर अँटी करप्शन का छापा रंगेहाथ पकड़े गए सहायक मोटर वाहन निरीक्षक


तेलंगाना के एक ट्रक चालक से 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए मोटर वाहन निरीक्षक और उसके साथी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इन रिश्वतखोरों के नाम शिवाजी विभुते (सहायक मोटर वाहन निरीक्षक) और जगदीश डफड़े (सहायक) हैं। अमरावती की भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग ने आज शुक्रवार  को जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। इस मामले में राजुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर लक्कड़कोट गांव के पास परिवहन विभाग का सीमा शुल्क जांच नाका स्थित है। शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं और उनके ट्रक आदिलाबाद से चंद्रपुर मार्ग पर चलते हैं। इस चेकपोस्ट पर मौजूद अधिकारी और उनके निजी दलाल, ट्रक चालकों से बार-बार 500 रुपये की रिश्वत मांगते थे, भले ही वाहन के सभी दस्तावेज और वजन सही हों। इससे तंग आकर शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच के दौरान सहायक मोटर वाहन निरीक्षक शिवाजी विभुते और उसके सहयोगी जगदीश डफड़े को 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इस सीमा शुल्क नाके पर गुजरने वाले वाहनों के कागजात और वजन की जांच की जाती है। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक चेन्नई, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से आते-जाते हैं। इसके बावजूद यहां के अधिकारी वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूलते हैं। इस नाके पर अक्सर ट्रक चालकों और अधिकारियों के बीच पैसों को लेकर विवाद होता रहता है। चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारी वाहन चालकों को अनावश्यक परेशान कर रिश्वत वसूलते हैं।