logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर को किया गिरफ्तार; तीन वाहन भी किए जब्त 


चंद्रपुर: जिले के सिंदेवाही पुलिस ने पिछले एक साल से फरार चल रहे वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी की पहचान शुभम प्रह्लाद शेंडे (27, गडचिरोली) निवासी के खिलाफ की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से  सिंदेवाही   क्षेत्र से चोरी हुए 1,85,000 रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों सहित तीन मोटरसाइकिल बरामद सहित कुल 3,15,000 रुपये बरामद किए गए।

आरोपी पर गडचिरोली और चंद्रपुर में सेंधमारी व दोपहिया वाहन चोरी के कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही अन्य वारदातों को भी आरोपियों द्वारा समझाए जाने की संभावना जताई जा रही है और इस संबंध में पुलिस भी जांच कर रही है।

चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मिलिंद शिंदे, पुलिस निरीक्षक योगेश घरे, पौनी सागर महल्ले, पी.एच. विनोद बावणे, पी.ओ. शि. ज्ञानेश्वर ढोकले, राहुल रहाटे, अरविंद मेश्राम, सत्यवान सुरपम, मंगेश मटेरे, रणधीर मंडारे कार्रवाई में शामिल रहे।