logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ट्रक को ओव्हरटेक करते समय पलटी कार 1 की मौत, चार जखमी


चंद्रपुर: नागपुर से चंद्रपुर की ओर आ रहे ट्रक को ओव्हरटेक करते समय कार पलटी हो गई। जिससे कार में सवार एक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। यह घटना चंद्रपुर नागपुर मार्ग पर पिंपलगावं के पास घटी। मृतक में तुकूम परिसर के छत्रपती नगर निवासी सौरभ गिरिश चोपडे 32 का समावेश है। 

कार क्रमांक एमएच 31 डीसी 1086 से छत्रपती नगर निवासी सौरभ गिरीश चोपडे 32, तुकूम निवासी लक्ष्मीकांत अवधूत बेहेरे 34, एमआयडीसी निवासी शुभम उत्तम घागरगुंडे 32, तुकूम निवासी निलय यतीन पातुरकर 23, कोसारा निवासी सौरभ शंकर मडावी यह कार से नागपुर से चंद्रपुर की ओर आ रहे थे। 

दौरान नागपुर चंद्रपुर मार्ग पर पिंपलगांव के पास ट्रक को ओव्हरटेक करने के प्रयास में कार पलटी हो गई। हादसे में सौरभ चोपडे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। तो अन्य पर वरोरा उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सौरभ शंकर मडावी का स्वास्थ गंभीर होने से उसे चंद्रपुर अस्पताल में रेफर कर दिया। आगे की जांच वरेारा पुलिस कर रही है।