logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: दोहरे हत्याकांड में दूसरे आरोपी तक पहुंची एलसीबी, बिहार से किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: स्थानीय अपराध शाखा ने भद्रावती तहसील के मंगली में दोहरे हत्याकांड मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एलसीबी ने आरोपी को बिहार से हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस ने एक आरोपी को भंडारा जिले के लाखनी से गिरफ्तार किया था।

ज्ञात हो कि, 23 मार्च को भद्रावती तहसील के मंगली क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में सो रहे बाबूराव संभाजी खरकर और मधुकर लतारी खुजे की हत्या कर दी गई थी। जांच में जैसे ही पता चला कि हत्या दान पेटी लूटने के इरादे से की गई है, पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन किया और उन्हें आरोपियों की निशानदेही पर भेजा। 

इसी दौरान पुलिस ने सात मई को इस मामले में शामनगर, चंद्रपुर के मणि विश्वास को भंडारा जिले के लाखनी से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में आरोपी विक्की महतो का नाम सामने आया। जानकारी सामने आई कि विक्की महतो मूल रूप से बिहार राज्य के रहने वाले हैं। इसलिए एलसीबी की एक टीम बिहार गई और उसे गिरफ्तार कर चंद्रपुर ले आई। अब तक पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और पुलिस किसी अन्य आरोपी की संलिप्तता की जांच कर रही है।