logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बस यात्रा के दौरान वृद्ध की मौत, हार्टअटैक से निधन की आशंका


चंद्रपुर: सावली तहसील के बोरमला से सिंदेवाही तक बस से यात्रा कर रहे एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत की घटना आज गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सामने आई। मृतक की पहचान गिरिधर काले (70, विहिरगांव) निवासी के रूप में हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार सुबह सावली तहसील के बोरमाला से निगम की बस क्रमांक एमएच 40 वाई 5363 विहिरगांव-गेवरा-पाथरी होते हुए सिंदेवाही के लिए रवाना हुई. इसी बीच गिरिधर काले बस में चढ़। इस बस में यात्रियों के साथ स्कूली बच्चे, लड़कियां भी सफर कर रही थीं। बस सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच सिंदेवाही बस स्टेशन पहुंची। बस में सवार सभी यात्री सिंदेवाही बस स्टेशन पर उतर गए लेकिन एक बुजुर्ग यात्री नहीं उतरा. बुजुर्ग यात्री बस की सीट पर आंखें बंद करके बैठा था।

जब बस ड्राइवर और कंडक्टर की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा. इसलिए इसकी सूचना तुरंत सिंदेवाही पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस बस स्टेशन पहुंची और एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसलिए प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बुजुर्ग यात्री की मौत बस में सफर के दौरान तीव्र दिल का दौरा पड़ने से हुई होगी।