logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ताडोबा पहुंचे सचिन और अंजलि तेंदुलकर, बाघों की गणना में होंगे शामिल


चंद्रपुर: ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (Tadoba) के बफर जोन में शुक्रवार 5 मई को बुद्धा पूर्णिमा के दिन चांदनी रात में बाघों की गणना की जाने वाली है। इसी में शामिल होने के लिए गुरुवार को सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और दोस्तो के साथ ताडोबा पहुंच गए हैं। सचिन शाम के करीब चिमूर इलाके के कोलारा गेट से होते हुए ताडोबा में दाखिल हुए। 

ताडोबा परियोजना के निदेशक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर ने बताया कि सचिन ताडोबा में नियमित दौरे पर आते हैं। पशु गणना कार्यक्रम में कौन भाग लेगा, इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई। इसलिए, अगर कल बारिश रुक जाती है, तो सचिन चांदनी रात में जानवरों की गिनती के कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है।

जल्द ही आने का किया था वादा 

तेंदुलकर को ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व से विशेष प्रेम है। कुछ महीने पहले सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ ताडोबा में आए थे। तब सचिन को ताडोबा के बाघों ने अपने दर्शन दिए थे।  सचिन उस समय जिस रिजॉर्ट में ठहरे थे और कोलारा एंट्री गेट पर विजिटर बुक ताडोबा प्रोजेक्ट को लेकर जमकर तारीफ़ की थी। इस दौरान सचिन ने टूरिस्ट बुक में लिखा था कि वह जल्द ही दोबारा ताडोबा आएंगे।