logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Buldhana: दूध ले जा रहा टैंकर पलटा, राजुरा घाट की घटना


बुलढाणा: बुलढाणा तहसील के धाड़ दूध संग्रह केंद्र से दूध लेकर जा रहा अमर डेयरी का एक टैंकर राजुरा घाट पर पलट गया। इस हादसे में पूरा दूध सड़क पर बह गया। हादसा राजूर घाट में देवी मंदिर के पास दोपहर एक बजे घटी। गनीमत रही कि, हादसा में कोई जनहानि नहीं हुई। 

मिली जानकारी एक अनुसार, टैंकर से दूध बोडवाड में प्रसंस्करण संयंत्र की ओर जा रहा था। टैंकर जैसे ही राजूर घाट में देवी मंदिर के पास एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचा टैंकर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे टैंकर पलट गया। सौभाग्यवश, बड़ा नुकसान टल गया क्योंकि टैंकर बाईं ओर पलट गया। 

हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर बुलढाणा शहर पुलिस स्टेशन के यातायात शाखा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था बहाल की। टैंकर पलटने से दूध सड़क पर बह गया। इस घटना में अमर डेयरी को लाखों का नुकसान हुआ है।