logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर जिले में बाघों का आतंक जारी, ब्रह्मपुरी तहसील में चरवाहे पर किया हमला


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी तहसील के नवगांव खुर्द गांव में बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां 46 वर्षीय चरवाहे जयपाल लक्ष्मण उईके पर वक्त एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में उइके गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जहां अस्पताल में उनका इलाज शुरू है।

जानकारी के मुताबिक, जयपाल उईके रोज़ की तरह रामपुरी के जंगल क्षेत्र (कक्ष क्रमांक 154) में अपनी गायों को चराने गए थे। इसी दौरान घने झाड़ियों में छिपे एक पट्टेदार बाघ ने उन पर झपट्टा मारा। बाघ के हमले में जयपाल उईके गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में चरवाहे जयपाल के पेट की आंतें बाहर आ गईं, और हाथ, गर्दन व पीठ पर भी गहरे ज़ख्म आए हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत ब्रम्हपुरी के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें नागपुर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें दोपहर 4 बजे नागपुर ले जाया गया। गौर करने वाली बात ये है कि दो साल पहले इसी जंगल क्षेत्र में जयपाल पर बाघ ने हमला किया था। उस बार वे किसी तरह बच गए थे, लेकिन इस बार चोटें बेहद गंभीर हैं।