logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में शनिवार को सभी क्लीनिक रहेंगे बंद, कोलकाता की घटना के विरोध में डॉक्टरों का प्रदर्शन


नागपुर: कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में चंद्रपुर के डॉक्टर शनिवार (17 तारीख) को अस्पताल बंद रखकर विरोध दर्ज कराने जा रहे हैं। यह बंद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रखा गया है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इस आंदोलन से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पर बड़ा असर पड़ने वाला है। 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात के खिलाफ देशभर के डॉक्टरों के संगठन विरोध प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं। डॉक्टर के साथ पहले बलात्कार और फिर उसकी हत्या के कारण रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर हो गया है। जिसको देखते हुए आईएमए ने देश भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। कोलकाता की घटना में आरोपियों का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग करते हुए आईएमए ने सभी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग सरकार से की है।