logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

EMI के लिए चोरी करने का बनाया प्लान, पर हुआ कुछ ऐसा की जिंदगी भर रहेगा याद


चंद्रपुर: बैंक की ईएमआई नहीं भर पाने के कारण एक युवक ने चोरी करने की योजना बनाई। चोरी के लिए युवक ने 50 रुपये का चाकू भी ख़रीदा। इसके बाद वह चोरी करने के इरादे से दिनदहाड़े सपना संतोष जुमनके के घर में घुस गया। हस्ते ही युवक ने महिला के आठ साल के बच्चे के गले पर चाकू लगा दी। वहीं बाजू में खेल रही पांच साल की बच्ची ने चोर-चोर चिल्लाते हुए बाहर भाग गई। बच्ची की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए, इसके पहले चोर भाग पाता लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसकी जमकर धुनाई भी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। 

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सिंधेवाही के महाकाली नगर स्थित सपना संतोष जुमनके के घर में हुई। आरोपी की पहचान अविनाश ईश्वर गोडसेलवार (22, निवासी चिमडा, मूल) निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 393 451 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

सपना संतोष जमनाके के घर के पुरुष काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर में केवल वह उसका आठ साल का बेटा और पांच साल की बेटी ही थे। सपना जुमनाक अपनी बेटी के साथ बंदरों को भगाने के लिए घर से बाहर निकली। तभी अविनाश गोडसेलवार हाथ में चाकू लेकर चोरी के इरादे से घर में घुस गया। उसने घर में आठ साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया और धमकी दी कि वह बता दे कि उसकी मां ने पैसे कहां रखे हैं, नहीं तो वह उसे चाकू से गोद कर मार डालेगा। लड़के ने डर के मारे फ्रिज की ओर इशारा किया और कहा कि इसमें एक डिब्बा है। 

तभी दरवाजे पर एक पांच साल की बच्ची आई। उसने जैसे ही यह दृश्य देखा, वह घबरा गई। बच्ची ने चोर-चोर चिल्लाते अपनी माँ के पास दौड़ी। बच्ची की आवाज सुनते ही इलाके के लोग ने भी दौड़ पड़े। लोगों की आवाज सुनकर चोर घर से निकल गया। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

तो 'वह' चोरी करने आया था

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अविनाश गोडसेलवार ने बताया कि, उसने कर्ज लेकर दो पहिया वाहन ख़रीदा था। लेकिन पिछले दो-तीन महीने से उसने कर्ज नहीं भरा है। जिसके कारण बैंक के लोग लगातार उसे परेशान कर रहे हैं। बैंक की ईएमआई भरने के लिए उसने चोरी करने की योजना बनाई। लेकिन उसकी पूरी योजना विफल हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं है।