logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

प्लास्टिक का बॉटल उठाते बाघ के वायरल वीडियो पर सचिन तेंदुलकर की आई प्रतिक्रिया, नागरिकों से किया आवाहन


चंद्रपुर: पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक बाघ नदी से प्लस्टिक की बॉटल को अपने मुँह से उठाते हुए दिखा रहा है। वीडियो पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं यह वीडियो अब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तक पहुंच गया है। वीडियो देखने के बाद सचिन खुद को इसपर बोलने से रोक नहीं पाए। वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने देशवासियों से एक चीज को करने का आवाहन कर दिया। 

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर सचिन ने लिखा कि, "बाघिन अपने मुंह से झील से प्लास्टिक उठाती नजर आ रही है. इससे हमें यह भी सीखना चाहिए कि प्रकृति की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। अपनी पृथ्वी की रक्षा करना हम पर निर्भर है।” इस दौरान सचिन ने वीडियो भी शेयर किया।

बाघिन का नाम नयनतारा 

निमढेला बफर जोन की प्रसिद्ध बाघिन भानुसखिंडी की मादा बछिया नयनतारा अपनी आंखों को लेकर लगातार चर्चा में रहती है। उनकी नीली आंखों के कारण पर्यटकों ने उनका नाम नयनतारा रखा। कुछ दिन पहले वह जंभुलडोह इलाके के सीमेंट बंधारा इलाके में देखी गई थी. वह पानी पीने गई, लेकिन इस बार पीने के पानी की एक प्लास्टिक की बोतल उसके मुंह पर लगी और फिर वह बिना पानी पिए ही उस बोतल को लेकर बाहर आ गई. वन्यजीव शोधकर्ता दीप कथिकर ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। प्रशासन ने बाघ परियोजना को प्लास्टिक और कचरा मुक्त रखने के प्रयास किये हैं. हालांकि, पर्यटकों की भारी आवाजाही वाले इस बाघ परियोजना में कभी प्लास्टिक की बोतलें तो कभी प्लास्टिक के बाड़े मिलते हैं।

देखें वीडियो: