logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

खेत में मिली सडीगली लाश का राज खुला, करंट लगने से हुई थी मौत


  • किसान ने छिपा दिया था शव

चंद्रपुर: यहां चंद्रपुर के समीपस्थ अजयपुर क्षेत्र में एक खेत में एक सडी गली लाश मिलने पर इसकी जानकारी रामनगर पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी थी. इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला की मृतक की मौत करंट लगने से हुई. पुलिस ने आसपास खेतों में जाकर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया तो प्रदीप टेकाम के खेत में करंट से मृतक की मौत का पूरा राजफाश हुआ.

अजयपुर के किसान प्रदीप दामोदर टेकाम का कहना है कि मृतक अमोल मारोती नागरकर 32 पिछले 20 सितंबर 2022 को दिवाकर मारोती नागरकर के यहां मुर्गीपालन केन्द्र में रात में मुर्गियां चोरी करने के नीयत से आया था. उसे यहां करंट लगाये जाने का अंदाज नहीं होने से उसकी करंट लगने से मौत हो गई. सुबह जब प्रदीप अपने खेत में गया तो उसे अमोल की लाश नजर आयी. उसने लाश को पडोस के आत्राम के खेत में छिपा दिया था. इस बीच अमोल लापता होने से उसके पिता ने रामनगर पुलिस थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी.

इस मामले की जांच  थानेदार राजेश मुले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक एस.बी. गोपाले एवं पुलिस हवालदार सुदाम राठोड ने की. और सडीगली लाश का राजफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता पायी.