logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

121 फिट मोबाइल टावर गिरा,बाल-बाल बची कई लोगों की जान


चंद्रपुर: शुक्रवार की रात चंद्रपुर शहर में अचानक हवा का झोंका आया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी ठप हो गया। साथ ही इस तेज हवाओं की वजह से एक 121 फीट ऊंचा मोबाइल टावर भी गिर गया.हवा से बचने के लिए कई नागरिकों ने शहर के ठाकरे फ्लाईओवर के नीचे शरण ली थी. इस तूफान के कारण शहर में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस तूफान से करीब 2 घंटे तक शहर में धुंआ उठता रहा तेज हवा के चलते शहर के वडगांव वार्ड गायत्री नगर में लगा मोबाइल टावर गिर गया. 121 फीट ऊंची मीनार पास में रहने वाले श्रीनाथ चुंदरी के घर पर गिर गई। गनीमत यह रही कि घर पर कोई नहीं था और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि अगर यह मोबाइल टावर किसी के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो जाता।

इस बीच मौसम विभाग ने विदर्भ में आज और कल बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। विदर्भ के 11 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज वाशिम, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस क्षेत्र में धूप की तपिश बढ़ने की संभावना है।