logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

जंगली जानवरों के हमले में मृत होने वाले व्यक्ति के परिजनों को मिलेगा 25 लाख का मुआवज़ा


चंद्रपुर: वन्य प्राणियों के हमले में इंसानों की होने वाली मृत्यु और जख़्मी होने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली मदत राशि को बढ़ा दिया गया है.शुक्रवार को राज्य के वनमंत्री ने विधान परिषद में जानकारी देते हुए बताया की अब जानवरों के हमले में मृत होने वाले व्यक्ति के परिजनों को 25 लाख रूपए की मदत दी जायेगी। विधानपरिषद में निवेदन करते हुए वन मंत्री ने बताया की राज्य में वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ रही है.जिस वजह से इंसानों और वन्य जीवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है.इस संघर्ष को कम करने के लिए जनजागृति के लिए डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जन-वन-विकास योजना शुरू की गयी है.जिसके तहत जंगलों से इंसानों का अवलंबन कम करने का प्रयत्न किया जा रहा है.जंगली जानवरों के साथ होने वाले संघर्ष की वजह से मनुष्यहानी बढ़ रही है.इस समस्या को लेकर सरकार ने निर्णय लिया है जिसके तहत आर्थिक संबलता प्रदान की जा सके.अब जानवरों के हमले की वजह से विकलांगता आने की वजह से 7 लाख 50 हजार रूपए,गंभीर रूप से जख़्मी को पांच लाख रूपए और मामूली जख्मी होने पर इलाज का खर्च सरकार द्वारा दिया जायेगा। इस संबंध में 3 अगस्त 2023 को सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है.वन मंत्री ने कहा की अब तक जंगली जानवरों के हमले की घटना में दी जाने वाली मदत बेहद कम थी. जिसे बढ़ाया जाये ऐसी मांग जनप्रतिनिधियों की थी.