logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में जिला परिषद स्कूल के 80 छात्रों को हुई फूड पॉइजनिंग, संख्या बढ़ने की आशंका


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के पारडी जिला परिषद प्राइमरी स्कूल में दोपहर के भोजन के बाद घर गये छात्रों को उल्टी और दस्त जैसी शिकायत होने लगी. लगभग 80 छात्रों और खाना बनाने वाली महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विषबाधा होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने की आशंका है. 

छात्रों के घर पहुंचने के बाद उन्हें रात में बेचैनी होने लगी, उल्टी हुई. अभिभावक उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए. लेकिन गुरुवार को फिर वही सिलसिला शुरू हो गया. अभिभावकों ने छात्रों को सावली के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. आशंका है कि मिड-डे मील में भोजन से ऐसा हुआ है. विद्यालय में 126 विद्यार्थी उपस्थित थे.

बताया जा रहा है कि 80 छात्रों की हालत बिगड़ गई है. इसके साथ ही स्कूल में खाना बनाने वाली महिला को भी विषबाधा हुई है. इन सभी का इलाज चल रहा है. इस घटना से सनसनी मच गई है.