logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: एक बाघिन पर दो बाघों ने किया दावा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


चंद्रपुर: जिले में इन दिनों मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में अब बाघों के बीच भी आपसी संघर्ष बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आवास क्षेत्र पर प्रभुत्व स्थापित करने की होड़ और मादा बाघिन पर अधिकार जताने के प्रयास में बाघों के बीच खूनी भिड़ंत हो रही है।

ताडोबा अंधारी टाइगर प्रोजेक्ट के रामदेगी क्षेत्र में कल शाम दो बाघों के बीच हुई भीषण लड़ाई में 'ब्रह्मा' नामक बाघ की मौत हो गई, जबकि प्रसिद्ध बाघ 'छोटा मटका' गंभीर रूप से घायल हो गया है। रामदेगी क्षेत्र 'छोटा मटका' का निवास क्षेत्र है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में नए बाघ 'ब्रह्मा' की आवाजाही बढ़ गई थी। इसी वजह से आवास पर प्रभुत्व और बाघिन पर अधिकार को लेकर दोनों के बीच संघर्ष भड़क उठा। इस झड़प में 'ब्रह्मा' की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 'छोटा मटका' गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

इससे पहले भी 'छोटा मटका' ने 'बजरंग' नामक दूसरे बाघ को पराजित किया था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत बाघ के शव को कब्जे में लिया। इस घटना के चलते टाइगर प्रोजेक्ट के भीतर बाघों के आवास संघर्ष की समस्या एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।