logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शराब विक्रेताओं को प्रशासन की चेतावनी, समय के भीतर दें शराब, अन्यथा होगी कार्रवाई


चंद्रपुर: पुणे में हिट एंड रन मामले का असर जहां पूरे राज्य में पड़ रहा है. वहीं जिला प्रशासन ने आज जिले के शराब विक्रेताओं की बैठक कर नियमों के बारे में बताया गया. जिले में एक हजार से अधिक लाइसेंस धारक शराब विक्रेता होने के बाद भी इस सभा को कोई खास प्रतिसाद नहीं मिली। चंद्रपुर के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर विनय गौड़ा, जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, उत्पाद शुल्क विभाग के प्रभारी अधीक्षक उपस्थित थे. 

इस मौके पर यह बात सामने आई कि जिले में शराब विक्रेता नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. वैध शराब विक्रेताओं ने ही अधिकारियों के समक्ष अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठाया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुदर्शन ने कहा कि पुलिस अवैध गतिविधियां करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा कि विक्रेता शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने के समय की सूची बनाएं. 

अधीक्षक ने कहा कि पुणे में जो घटना हुई होने से वहां के शराब विक्रेताओं को परेशानी हुई. साथ ही किसी एक की गलती का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ा. उन्होंने नाबालिगों को शराब न बेचने की भी सलाह दी. कलेक्टर गौड़ा ने नियमों में भी नियमों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आपको सरकार द्वारा लाइसेंस प्राप्त है. साथ ही शर्तें भी लगाई गई हैं. इसका पालन करें.

शहर में युवा भी सड़कों पर शराब पीते नजर आते हैं. इस ओर भी उपस्थित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया. प्रशासन की ओर से इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. 

हालांकि, अधिकारियों ने शराब की दुकानों के अवैध निर्माण, पार्किंग की जगह की कमी, नियमों का उल्लंघन कर बार और रेस्तरां चलाने के बारे में बात कोई बात नहीं की. उपस्थित लोगों के बीच चर्चा रही कि यह बैठक महज औपचारिकता थी.