logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सूअर के सामने आने से हुआ एक्सीडेंट, कृषि पर्यवेक्षक की मौत


चंद्रपुर: सावली तहसील के पेंढारी गांव के पास दोपहिया वाहन के आगे सुअर के दौड़ने के कारण कल शाम लगभग 7:30 बजे एक दुर्घटना हुई, जिसमें एक कृषि पर्यवेक्षक की मौत हो गई. मृतक की पहचान संजीव उर्फ ​​​​गुड्डू दमके (47) के रूप में हुई है और वह सिंदेवाही के कृषि विभाग में कार्यरत था.

उक्त कृषि पर्यवेक्षक सांवली का रहने वाला था. प्रतिदिन नौकरी के सिलसिले में वह सावली से सिंदेवाही आना-जाना करता था. रोज की तरह ऑफिस का काम पूरा कर घर लौटते वक्त पेंढारी गांव के पास दोपहिया वाहन के आगे एक सूअर के आन गया जिससे हादसा हो गया. इस हादसे में मृतक का सिर बुरी तरह जख्मी हो गया.

जैसे ही ग्रामीणों को दुर्घटना के बारे में पता चला, उक्त व्यक्ति को सावली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया और जब उसे आगे के इलाज के लिए चंद्रपुर ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में उसकी मौत हो गई.

मृतक के परिवार में उसकी मां, पत्नी, बेटा और बेटी हैं. युवक की आकस्मिक मौत से छाया नगर में शोक की लहर है. पाथरी पुलिस आगे की जांच कर रही है.