logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: विधायक सुधाकर अडबाले का आरोप, शिक्षा मंत्री का शिक्षक भर्ती का वादा फेल, शिक्षक, टीईटी उत्तीर्ण छात्रों में आक्रोश


चंद्रपुर: आज 26 तारीख होने के बाद भी राज्य में शिक्षक भर्ती शुरू नहीं होने से उम्मीदवारों में आक्रोश है। विधायक सुधाकर अडबाले ने इस बात को लेकर सदन में शिक्षा मंत्री से प्रश्न भी किया था। अडबाले ने अब इन उम्मीदवारों में असंतोष देखते हुए सरकार से मांग की है कि यह भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए।    

विधायक ने बताया कि उन्होंने सदन में शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर इस विषय पर प्रश् भी पूछा था और जवाब शिक्षा मंत्री ने कहा था कि राज्य के स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रिक्त पद भरे जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू कर 24 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

पवित्र पोर्टल वास्तव में लॉन्च नहीं किया गया है, इसलिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसलिए शिक्षक विधायक सुधाकर अदबाले ने आलोचना करते हुए कहा है कि सदन में शिक्षा मंत्री द्वारा किया गया वादा विफल हो गया है।