logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में गजब खेल, सांसद बालू धानोरकर समर्थित प्रत्याशी की हार पर जमकर नाचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष 


चंद्रपुर: चंद्रपुर बाजार उत्पन्न समिति चुनाव में गजब का खेल देखने को मिला। राज्य में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर के समर्थित प्रत्याशी को मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार के समर्थित प्रत्याशी ने हरा दिया। इस हार को लेकर कांग्रेस सहित भाजपा नेताओं ने जमकर जश्न मनाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश देवताले और भाजपा जिला अध्यक्ष देवराव भोगले ने ढोल की धुन पर खूब नाचे। दोनों नेताओं के नाचने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद जिले की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

ज्ञात हो कि, 26 अप्रैल को चंद्रपुर एपीएमसी चुनाव में मतदान किया गया था। जिसका रिजल्ट शनिवार को आया। इस चुनाव में सांसद बालू धानोरकर के समर्थित पैनल पूर्व सभापती दिनेश चोखारे के नेतृत्व में मैदान में था। वहीं इस पैनल के विरोध में पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार और सुधीर मुनगंटीवार एक साथ आए और अपने उम्मीदवार उतारे। दोनों नेताओं के बीच हुए इस गठबंधन को बड़ी सफलता मिली और 18 मेरे 12 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया। 

जैसे ही चुनावी परिणाम घोषित हुए निर्वाचन केंद्र के बाहर मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश देवताले और भाजपा जिला अध्यक्ष देवराव भोगले  ढोल की तान पर जमकर नाचने लगे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के विरोध को भुलाते हुए गुलाल उड़ाकर जमकर नाचे। इस दौरान दोनों नेता यह भी भूल गए कि, वह राष्ट्रीय पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थक भी मौजूद रहे। 

धानोरकर के लिए खतरे की घंटी 

ज्ञात हो कि, बालू धानोरकर और विजय वडेट्टीवार के बीच जिले के पकड़ को लेकर रस्साकसी चल रही है। दोनों नेता अंदरखाने एक दूसरे के पर काटने में लगे हुए हैं। हालांकि, बाजार समिति चुनाव में वडेट्टीवार ने धानोरकर को पटखनी दे दी है। वहीं इस चुनाव में जिस तरह वडेट्टीवार और मुनगंटीवार साथ आए इसे देखते हुए आगामी लोकसभा और मनपा चुनाव को लेकर सांसद के लिए खतरे की घंटी समझी जा रही है।