logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Balu Dhanorkar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित कई नेताओं ने जताया दुःख 


चंद्रपुर: कांग्रेस पार्टी नेता और चंद्रपुर लोकसभा सीट से सांसद बालू धानोरकर का आज तड़के निधन हो गया। 48 वर्षीय धानोरकर का तीन दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिन सांस ली। धानोरकर के निधन की खबर सामने आने के बाद राज्य में शोक ली लहर है। कांग्रेस, भाजपा सहित तमाम दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक जताया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ नारायणराव धनोरकर जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें सार्वजनिक सेवा और गरीबों को सशक्त बनाने में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति।”

प्रधानमंत्री के साथ एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “चंद्रपुर से कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का असामयिक निधन अत्यंत दु:खद है। वे राजनीतिक गलियारों में अपनी मुखरता और साहसिक कार्य नीति के लिए जाने जाते थे। चंद्रपुर जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने हमेशा पहल की। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अजित ने लिखा, “चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद बालूभाऊ धानोरकर के निधन की खबर स्तब्ध कर देने वाली है। वे एक ऐसे नेता के रूप में जाने जाते थे, जो चंद्रपुर के लोगों के साथ एकजुट थे, एक बहादुर जनप्रतिनिधि, एक कर्तव्यनिष्ठ लोक सेवक थे। उनके निधन से हमने एक ऐसा युवा नेता खो दिया है, जो जनता से निकटता से जुड़ा था। चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र महाविकास अघाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। हम सभी दिवंगत बालूभाऊ धानोरकर के परिवार, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के दुख में सहभागी हैं और मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”