logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भामरागढ़ पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी माओवादी को किया गिरफ्तार, अपहरण, हत्या समेत कई मामले दर्ज


चंद्रपुर: माओवादी फरवरी से मई तक टीसीओसी अवधि का पालन करते हैं। इस दौरान वे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सुरक्षा बलों के जवानों पर हमला करने और अन्य प्रकार के सरकारी काम में बाधा डालकर आगजनी करने जैसे देश विरोधी कृत्य करते हैं। उसी टीसीओसी अवधि के साथ-साथ आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 की पृष्ठभूमि में, पुलिस बल ने कल एक डेढ़ लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली सुरक्षा बलों के खिलाफ कई हिंसक घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल था।

भामरागढ़ क्यूआरटी और सीआरपीएफ के जवान पोस्ट के क्षेत्र में नाकाबंदी कर रहे थे, उसी दौरान एक व्यक्ति को नाकाबंदी क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया। उसे हिरासत में लेकर आगे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पेका मादी पुंगाटी बताया।  

पुंगाटी पर आगजनी, पुलिसकर्मी का अपहरण कर हत्या करने सहित कई मामले दर्ज हैं। आगे की जांच में पता चला कि इससे पहले भी वह माओवादी गतिविधियों में लिप्त था। वो माओवादी सप्ताह के दौरान बैनर और पर्चे लगाने का भी काम कर रहा था। 

देखें वीडियो: