logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

महौष्णिका पावर स्टेशन पर बड़ा हादसा, सफाई करते निचे गिरा मजदुर; हुई मौत


चंद्रपुर: महाजेनको पावर स्टेशन में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां 500 मेगावाट की सेट संख्या 2 की कोयला मिल में काम करते समय एक मजदूर की 22 मीटर की ऊंचाई से गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम सचिन गोवर्धन (दुर्गापुर) है। वह विद्युत केंद्र में पेटी ठेकेदार के पद पर कार्यरत था।

रविवार को सेट नंबर 5 मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के लिए बंद था। इस बंद सेट को साफ करने के लिए सचिन कोयला खाने गए थे। करीब 20 से 22 मीटर की ऊंचाई पर काम करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह निचे गिर पड़ा। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सचिन को अन्य साथियों ने इलाज के लिए चंद्रपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान महज एक से डेढ़ घंटे में ही उसकी मौत हो गई।

इस बीच संविदा कर्मियों ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए. इस घटना से महाऔष्णिक पावर स्टेशन के कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है।